हैवानियत की हद पार
विशेष संवाददाता
नवी मुंबई के वाशी इलाके में 34 साल के शख्स के साथ पांच लोगों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। जान बचाने के लिए पीड़ित की सर्जरी तक करनी पड़ी। नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में रहने वाला पीड़ित शख्स एक सरकारी ऑफिस में काम करता है। सोमवार शाम को वाशी के जागृतेश्वर तालाब घाट नंबर-2 पर वह घूमने आया था। तभी अचानक 25 से 30 साल की उम्र तक के अज्ञात युवकों ने वहां पहुंचकर उस जबरन सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद उसके कपडे उतारकर पांचों ने बारी-बारी से युवक के अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
आरोपी इतने पर ही नहीं रुके, हैवानियत की हद पार करते हुए दरिंदे पीड़ित के गुप्तांग में नारियल का टुकड़ा और कंडोम डालकर भाग निकले। जब पीड़ित शख्स को होश आया तो वह बदहवासी की हालत में घर आया। उसके रिश्तेदारों ने उस निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टर ने सर्जरी करके वह नारियल का टुकड़ा और कंडोम निकाला है। अस्पताल के डॉक्टर प्रकाश शेंडगे का कहना है कि पीड़ित की सर्जरी कर दी गई है,लेकिन उसकी हालात में अभी भी सुधार नहीं है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कैमरा के सामने बोलने से मना कर दिया। हालांकि उनका कहना है कि बुधवार को इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पांचों आरोपियों की तलाश जारी है।