Dark Mode
  • Saturday, 04 April 2026
ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा भारत

ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा भारत

बीसीसीआई ने जारी किया घरेलू सीजन 2026-27 का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस सीजन में भारत कुल 17 शहरों में 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगा और आस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप 2026 के बाद खिलाड़ी सीधे इंडियन प्रिमियर लीग (आईपीएल) 2026 में हिस्सा लेंगे, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होगी। आईपीएल के बाद जून में भारतीय टीम एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी, जबकि जुलाई में उसे इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!