टोयोटा ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ई-बेला’ से उठाया पर्दा
नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ई-बेला’ से पर्दा उठाया है, जिसे ई विटारा का रीबैज वर्जन माना जा रहा है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक रूफ और जेबीएल ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह दो बैटरी विकल्पों के साथ आएगी, जिनकी रेंज 440 किमी और 543 किमी तक हो सकती है। वहीं, टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है। इस कार में मॉडर्न डिजाइन के साथ एडब्ल्यूडी और आरडब्ल्यूडी दोनों विकल्प मिलेंगे। 65 केडब्ल्यूएच और 75केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ यह एसयूवी लंबी दूरी और एडवेंचर के शौकीनों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। वियतनाम की कंपनी विनफास्ट भी वीएफ 3 के जरिए भारत के किफायती ईवी बाजार में एंट्री करने जा रही है।
यह छोटी लेकिन दमदार हैचबैक होगी, जिसे एसयूवी जैसा लुक दिया गया है और इसमें 326 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। किया भी अपनी साइरोस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी में है, जिसमें प्रीमियम फीचर्स और 42 से 49 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक मिलने की संभावना है। वहीं, होंडा अपनी ‘जीरो अल्फा’ इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है, जिसे 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!