Dark Mode
  • Wednesday, 17 June 2026
जमीन विवाद से परेशान युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास

जमीन विवाद से परेशान युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास

रतलाम कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को एक युवक ने जमीन विवाद से परेशान होकर खुद पर घासलेट डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना के समय वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से अपनी शिकायत के समाधान का इंतजार कर रहा था। घटना के दौरान कलेक्टर मिशा सिंह कार्यालय से बाहर निकल रही थीं। मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने युवक को बुलाकर उसकी समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!