7 न्यायिक अधिकारी को बंधक बनने पर गुस्साएं सीजेआई ममता सरकार को फटकार कर कहा, यह सोची-समझी साजिश
सीजेआई की अहम टिप्पणी, यह सबसे अधिक ध्रुवीकृत राज्य बन चुका
नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मालदा में बवाल हो गया। मालदा में सात न्यायिक अधिकारी 9 घंटे तक बंधक बने रहे। बंगाल में जजों के घेराव से सुप्रीम कोर्ट और खासकर सीजेआई नाराज है। पश्चिम बंगाल की घटना पर सीजेआई सूर्यकांत ने न केवल सख्त टिप्पणी की, बल्कि ममता और उनके अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठा दिए। सीजेआई सूर्यकांत ने नाराजगी जताकर कहा कि बुधवार देर रात की घटना अदालत के अधिकार को खुली चुनौती देने की एक दुस्साहसी कोशिश थी। ममता सरकार को फटकार लगाकर सीजेआई ने कहा कि यह सोची-समझी साजिश थी। आप हमें कड़ी टिप्पणी के लिए मजबूर कर रहे हैं।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के मालदा में हुए विरोध प्रदर्शन पर गंभीर रुख अपनाया। इसमें एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के काम में लगे न्यायिक अधिकारियों को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अखबार में छपी रिपोर्ट का भी संज्ञान लिया। रिपोर्ट के अनुसार, मालदा के एक गांव में हुए प्रदर्शन के दौरान यह घटना सामने आई, जहां प्रदर्शनकारियों ने न्यायिक अधिकारियों को घेर लिया और उन्हें वहां से जाने नहीं दिया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!