भारतीय मूल के अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना
भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को सोयूज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए। उनके साथ रूस के प्योत्र डुब्रोव और अन्ना किकिना भी इस मिशन में शामिल हैं। लगभग आठ महीने तक चलने वाले इस अभियान में वैज्ञानिक प्रयोग और नई अंतरिक्ष तकनीकों का परीक्षण किया जाएगा। यह अनिल मेनन की पहली अंतरिक्ष यात्रा है। मिशन के दौरान अंतरराष्ट्रीय टीम मिलकर मानव अंतरिक्ष अनुसंधान को आगे बढ़ाएगी। इस उड़ान के साथ भारतीय स्कूली बच्चों की बनाई चित्रकृतियां भी अंतरिक्ष भेजी गई हैं, जो भारत के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!