Dark Mode
  • Thursday, 15 October 2026
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक मस्जिद को प्रशासन ने अदालत के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के गेट बंद कर दिए गए थे। मामला उस शिकायत के बाद सामने आया, जिसमें परिसर में कथित अवैध निर्माण और कमरों को किराए पर देने के आरोप लगाए गए थे। नगर मजिस्ट्रेट ने जुलाई 2026 में मस्जिद को हटाने का आदेश दिया था, जिसे मुस्लिम पक्ष ने जिला न्यायालय में चुनौती दी। अदालत द्वारा अपील खारिज होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई पूरी की। क्षेत्र में फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!