Dark Mode
  • Wednesday, 19 August 2026
पश्चिम बंगाल में 34 करोड़ रुपये का विदेशी सोना जब्त, सात तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में 34 करोड़ रुपये का विदेशी सोना जब्त, सात तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात कथित सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने उनके कब्जे से 24 किलोग्राम विदेशी सोने की 180 ईंटें बरामद कीं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 34 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को चाकदह के पास घेरकर पकड़ा गया। जांच में पता चला कि सोना विशेष बेल्ट में छिपाकर ले जाया जा रहा था। DRI ने सोना जब्त कर कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत मामला दर्ज किया है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!