Dark Mode
  • Wednesday, 19 August 2026
स्पेन से हारकर फ्रांस विश्व कप से बाहर, एमबाप्पे का फाइनल सपना टूटा

स्पेन से हारकर फ्रांस विश्व कप से बाहर, एमबाप्पे का फाइनल सपना टूटा

डलास। फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ फ्रांस का अभियान समाप्त हो गया और स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे का लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया। पूरे मुकाबले में एमबाप्पे प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके और गोल करने के सीमित अवसर ही बना पाए। उन्हें मैच के अंतिम चरण में पीला कार्ड भी मिला। अब फ्रांस तीसरे स्थान के मुकाबले में दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से भिड़ेगा। हालांकि एमबाप्पे अभी भी टूर्नामेंट में गोल्डन बूट की दौड़ में बने हुए हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!