मेलबर्न में पीएम मोदी के संबोधन को लेकर भारतीय समुदाय में दिखा जबरदस्त उत्साह
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय समुदाय को संबोधित करने से पहले बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरा स्टेडियम "मोदी-मोदी" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा। आयोजन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय ध्वज भी लहराए गए, जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की झलक पेश कर रहे थे। भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री के आगमन पर खुशी जताते हुए इसे यादगार अवसर बताया। कई लोगों ने कहा कि वे लंबे समय से पीएम मोदी का संबोधन सुनने का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले मेलबर्न पहुंचने पर भी भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग ठंडे मौसम के बावजूद उनका अभिनंदन करने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस आत्मीय स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त किया और कहा कि विदेश में बसे भारतीयों का स्नेह तथा भारत से उनका मजबूत जुड़ाव हमेशा गर्व का विषय रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!