तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे भारत के पुष्पक और परिमल जहाज
ईरानी उप विदेश मंत्री सईद खातिबजादेह और जयशंकर की मुलाकात का असर
नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान की जंग लगातार जारी है। वह भी पूरी तरह से हमले कर रहा है। इस युद्ध के चलते खाड़ी में इस बढ़ते तनाव के बीच भारत के दो मालवाहक जहाज़ होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते देखे गए। समुद्री ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक पुष्पक और ‘परिमल’ नाम के ये दोनों जहाज़ हाल ही में समुद्री मार्ग से होकर गुजरे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आई है जब क्षेत्र में सुरक्षा जोखिम बढ़ने के कारण कई वैश्विक शिपिंग कंपनियां इस मार्ग का इस्तेमाल करने को लेकर सतर्क रुख अपना रही हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!