टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इतिहास रचने के करीब भारत, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ने का मौका
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद खास है, क्योंकि विजेता टीम विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करेगी। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है और आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ सकती है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!