हॉकी विश्व कप में दम दिखाने को तैयार भारतीय टीम
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत का पहला मुकाबला 15 अगस्त को वेल्स से होगा। इसके बाद टीम इंग्लैंड और पाकिस्तान का सामना करेगी। भारतीय टीम 1975 के बाद एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर खेल रही है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा प्रतिभाओं को भी मौका मिला है। मोहित एचएस, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालगे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। खिलाड़ियों का कहना है कि टीम की एकजुटता, फिटनेस, रणनीति और अनुभवी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन उसकी बड़ी ताकत है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!