इजरायल की सेना ने लेबनान के रिहायशी इलाके में सफेद फास्फोरस हथियारों का इस्तेमाल किया
नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने आरोप लगाया है कि इजरायल की सेना ने हाल ही में दक्षिणी लेबनान के एक रिहायशी इलाके में व्हाइट फास्फोरस हथियारों का इस्तेमाल किया है। संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का संभावित उल्लंघन बताया है। मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट के अनुसार 3 मार्च 2026 को दक्षिणी लेबनान के योहमोर नामक कस्बे के ऊपर आर्टिलरी से दागे गए गोले हवा में फटते दिखाई दिए, जिनमें व्हाइट फास्फोरस होने की पुष्टि तस्वीरों और वीडियो के विश्लेषण से की गई। इन तस्वीरों की जियो-लोकेशन और सत्यापन के बाद संगठन ने कहा कि गोले रिहायशी मकानों के ऊपर फटे, जिससे कुछ घरों और वाहनों में आग लग गई।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!