Dark Mode
  • Saturday, 11 April 2026
लंबे समय बाद रंगमंच पर वापसी करने जा रहे हैं महेश मांजरेकर

लंबे समय बाद रंगमंच पर वापसी करने जा रहे हैं महेश मांजरेकर

मुंबई। जल्द ही अभिनेता और फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर ‘एनिमल’ नामक नए नाटक में मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वे लंबे अंतराल के बाद रंगमंच पर वापसी करने जा रहे हैं। नाटक का निर्माण जाने-माने थिएटर निर्माता अश्विन गिडवानी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन एजीपी वर्ल्ड के बैनर तले तैयार किया गया है। लगभग नौ वर्षों की लंबी तैयारी और गहन चर्चाओं के बाद ‘एनिमल’ मंच पर उतारने के लिए तैयार है। इसमें महेश मांजरेकर ने अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक की जिम्मेदारी भी संभाली है, जिससे नाटक में और अधिक प्रामाणिकता और भावनात्मक जुड़ाव आया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!