Dark Mode
  • Thursday, 15 October 2026
मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, 900 पेशेवर विकेट पूरे करने वाले छठे भारतीय बने

मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, 900 पेशेवर विकेट पूरे करने वाले छठे भारतीय बने

नई दिल्ली। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार उपलब्धि हासिल की। ईस्ट जोन की ओर से सेंट्रल जोन के खिलाफ खेलते हुए शमी ने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर के 900 विकेट पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के छठे गेंदबाज हैं। पहली पारी में शमी ने दो अहम विकेट झटके, जिससे उनकी टीम ने सेंट्रल जोन को 266 रन पर समेट दिया। शमी के पेशेवर विकेटों में फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट के विकेट शामिल हैं। उनकी यह उपलब्धि लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस अनुभवी गेंदबाज के शानदार करियर को दर्शाती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!