Dark Mode
  • Thursday, 15 October 2026
पीएम मोदी ने शिक्षकों से की बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर स्क्रीन टाइम तक हुई चर्चा

पीएम मोदी ने शिक्षकों से की बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर स्क्रीन टाइम तक हुई चर्चा

नई दिल्ली। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 48 स्कूल शिक्षकों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान शिक्षा, बच्चों की आदतों, स्क्रीन टाइम, खेलकूद और स्कूलों के नियमों जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने पब्लिक स्पीकिंग को लेकर भी एक शिक्षिका से सलाह मांगी। शिक्षिका ने आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास को बेहतर वक्ता बनने की कुंजी बताया। बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम पर पीएम मोदी ने उन्हें वास्तविक खेलों की ओर प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने स्कूलों में नियम लागू करते समय बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने और उनके व्यवहार में होने वाले बदलावों पर ध्यान देने की जरूरत भी बताई।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!