रूस-चीन का डॉलर पर सीधा प्रहार: पुतिन-जिनपिंग ने बदला वैश्विक गेम
खत्म हो रहा अमेरिका का वर्चस्व
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बीजिंग यात्रा ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी मुलाकात को मॉस्को-बीजिंग एक्सिस के रूप में दिखाया जा रहा है, जो अमेरिका के प्रभुत्व को सीधी चुनौती दे रहा है। दोनों देशों ने डॉलर-मुक्त आर्थिक गठबंधन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं, इसके तहत अब तेल और गैस का कारोबार अमेरिकी डॉलर के बजाय रूसी रूबल और चीनी युआन में करने का ऐलान किया है। यह कदम वैश्विक अर्थव्यवस्था में डॉलर की दशकों पुरानी पकड़ को कमजोर करने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!