गेल के एक सत्र में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी : कुंबले
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह आईपीएल के इस एक सत्र में सबसे अधिक छक्के लगाने का वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वैभव ने इस सत्र में अबतक 53 छक्के लगाये हैं और उन्हें क्रिस गेल के 2012 में लगाए गए 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़े के लिए सात छक्के और लगाने हैं। हैरानी की बात ये है कि वैभव अभी केवल 15 साल के हैं।
वैभव कितने आक्रामक तरीके से खेलते हें। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में केवल 38 गेंदों में 93 रन बना दिये थे ओर इस दौरान 10 छक्के लगाये थे। कुंबले ने कहा, 15 साल के इस बल्लेबाज ने इस आईपीएल सत्र में अभी तक ही 53 छक्के लगा दिए हैं जो हैरानी की बात है। एक सत्र में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने के गेल के रिकार्ड को वह इसी सत्र में तोड़ सकते हैं। कुंबले ने वैभव की तकनीकी क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा, बहुत कम बल्लेबाज कवर के ऊपर से इतनी आसानी से छक्के मार सकते हैं पर वैभव ने कई ऐसे छक्के लगाये हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!