Dark Mode
  • Wednesday, 19 August 2026
ढाबे पर दो भाइयों पर चाकू और डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर

ढाबे पर दो भाइयों पर चाकू और डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नरेला इलाके में शुक्रवार को एक ढाबे पर दो सगे भाइयों पर कई लोगों ने लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की संख्या 8 से 10 के बीच थी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!