पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है दांतों और मसूडों की समस्या
नई दिल्ली। दांतों और मसूड़ों की खराब सेहत का असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य और दिमाग पर भी पड़ता है। खराब ओरल हेल्थ सिर्फ मुंह की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है। जब दांतों में सड़न, मसूड़ों में सूजन या संक्रमण होता है, तो लगातार दर्द बना रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, दांतों और मसूडों का यह दर्द न केवल खाने-पीने में परेशानी पैदा करता है, बल्कि नींद पर भी असर डालता है। नींद पूरी न होने और लगातार दर्द की स्थिति में व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है और धीरे-धीरे तनाव तथा चिंता जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इस तरह दांतों की समस्या सीधे मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!