Dark Mode
  • Saturday, 04 April 2026
पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

नई दिल्ली । आजकल कम उम्र के युवाओं में पेट बाहर निकलने की समस्या आम होती जा रही है। यह समस्या कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत का संकेत भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर स्वास्थ्य के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि पेट बाहर निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार यह शरीर में मौजूद बीमारियों का भी संकेत देता है। सामान्य रूप से गलत खान-पान और असंतुलित जीवनशैली इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। लगातार बढ़ते वजन के साथ पेट भी बाहर आने लगता है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, थायराइड, शुगर जैसी समस्याएं और लंबे समय तक दर्द निवारक दवाइयों का सेवन भी पेट बढ़ने का कारण बन सकता है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली पॉलीक्रिस्टीक ओवरी सिंड्रोम(पीसीओडी) जैसी स्थिति में भी पेट और वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है। ऐसे में सही समय पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!