Dark Mode
  • Saturday, 23 May 2026
भारत ने बनाया स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट प्लान, घुसपैठ करने वाले होंगे नाकाम

भारत ने बनाया स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट प्लान, घुसपैठ करने वाले होंगे नाकाम

गृहमंत्री बोले- प्रोजेक्ट ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे और एडवांस टेक्नोलॉजी से होगा लैस
नई दिल्ली। भारत ने अपनी सीमाओं की नाकाबंदी करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान से लगती संवेदनशील सीमाओं से होने वाली घुसपैठ को अब रोक देगा। इससे आतंकी भी भारत में घुसने में नाकाम होंगे।
भारत ने एक बड़ा प्लान बनाया है स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट। यह स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे और एडवांस सर्विलांस सिस्टम समेत एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगा। सीमा सुरक्षा बल के एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रस्तावित स्मार्ट-बॉर्डर ग्रिड के बारे में बताय।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्ट-बॉर्डर ग्रिड का मकसद एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिये सीमा की संवेदनशील खामियों को दूर करना है। हालांकि विशेषज्ञ भूभाग, मौसम और राजनयिक चुनौतियों के बारे में अक्सर आगाह करते हैं। शाह के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का मकसद देश की दो सबसे संवेदनशील सीमाओं पर भारत के तकनीक आधारित सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाना है। शुक्रवार को बीएसएफ की ओर से आयोजित सालाना रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान में शाह ने कहा कि सरकार तकनीक, ड्रोन, रडार और स्मार्ट कैमरों का इस्तेमाल करके पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं पर एक मजबूत सुरक्षा जाल तैयार करेगी। उसका मकसद पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ करीब 6,000 किलोमीटर लंबे मोर्चे को अभेद्य बनाना और घुसपैठ पर अंकुश लगाना है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!