Dark Mode
  • Tuesday, 09 September 2025
सोना लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है;

सोना लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है;

सोना लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है; आज के 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतें जानें।

6 सितंबर 2025 को सोने की कीमत में फिर उछाल देखा गया। सोना लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है, बाजार में 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) की कीमत ₹107,630 तक पहुंच गई है, जो अब तक की सबसे ऊंची कीमतों में से एक है। वहीं 22 कैरेट सोना लगभग ₹97,300 – ₹99,800 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 8,137 रुपये प्रति ग्राम है। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट और तेजी के पीछे के कारण।

 

अलग-अलग शहरों में सोने के रेट

शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम)

 

दिल्ली ₹99,000 ₹1,06,100

मुंबई ₹98,800 ₹1,05,900

चेन्नई ₹97,500 ₹1,04,700

कोलकाता ₹98,900 ₹1,06,000

सोने की कीमतों में तेजी के कारण

वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जिसका सीधा असर भारत में भी दिख रहा है। इसके साथ ही भारत में आगामी शादियों और त्योहारों के कारण भी सोने की मांग बढ़ी है। निवेशक और ज्वेलरी खरीदार दोनों इस समय सोने की ओर आकर्षित हुए हैं, जिससे भाव लगातार ऊँचाई की ओर बढ़ रहे हैं।

क्या अब सोना खरीदना सही रहेगा?

अगर आप सोना खरीद रहे हैं, तो बिलकुल भी देरी न करें। क्योंकि त्योहारों में भाव और बढ़ सकते हैं। लेकिन यदि आप के लिए खरीदना चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार भी कर सकते हैं। क्योंकि हो सकता है आने वाले हफ्तों में थोड़ा नीचे आएं। वैसे तो सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है, पर बाजार की चाल को समझकर ही फैसला करना उचित रहेगा। यदि ज़रूरत है तब ही अभी खरीदें, वरना थोड़ा रुककर बाजार की स्थिति को देखें।

क्या चांदी की कीमतों में गिरावट आई है?

सोने के मुकाबले चांदी की रफ्तार धीमी हुई है। पिछले कई महीनों में जहां सोने की कीमतें लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं, वहीं चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई। चांदी की कीमत लगभग ₹1,340 – ₹1,370 प्रति 10 ग्राम चल रही है। जानकारी के मुताबिक, 1 किलो चांदी का भाव लगभग ₹1,34,000 – ₹1,37,000 के बीच है। पिछले एक महीने में इसमें बहुत बड़ी बढ़त नहीं हुई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!