Dark Mode
  • Tuesday, 09 September 2025
नए तरीके से कत्ल ! शादी की जिद ने करवाया प्रेमिका का कत्ल,

नए तरीके से कत्ल ! शादी की जिद ने करवाया प्रेमिका का कत्ल,

नए तरीके से कत्ल ! शादी की जिद ने करवाया प्रेमिका का कत्ल, दहला देगी ये कहानी

कत्ल के किस्से तो आपने बहुत सुने होगें, कभी पति ने पत्नी को जान से मारा, कभी पत्नी ने पति का खून कर दिया, तो कभी आशिक और माशूका की नफरत ने एक-दूसरे की जान ले ली। लेकिन कर्नाटक के मैसूर से ऐसी घटना सामने आई है जो सबको हैरान कर देगी। यह हत्या इतनी खतरनाक और चौंकाने वाली थी यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि सच्ची घटना है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इतिहास में कई ऐसे खौफनाक कत्ल हुए हैं, जिनके किस्से आज भी लोगों को सिहरन दे जाते हैं। कत्ल करने से लेकर लाश को ठिकाने लगाने के ना जाने कैसे कैसे तरीके अपनाए गए। पति ने पत्नी की, पत्नी ने पति की, आशिक ने माशूका की, माशूका ने आशिक की, प्यार में सैकड़ों कत्ल हुए। लेकिन आज जिस कत्ल की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं

 

 

कत्ल का अनोखा तरीका

एक आशिक ने अपनी माशूका को मारने के लिए उसके मुंह में बम रख दिया। सुनकर अजीब लगा ना? लेकिन यह सच है। हाल ही में देश में कत्ल का नया तरीका सामने आया जिसने सबको हैरान परेशान कर दिया है। कहानी शुरू होती है मैसूर से करीब 55 किलोमीटर दूर बायलुर में। बायलुर में एसजेआरएस नाम का एक लॉज है। इस लॉज में 23 अगस्त को दो लोग चेक इन करते हैं, 28 साल का सिद्धे राजू और 22 साल की दर्शिता। जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त की दोपहर को सिद्धे राजा खाना लेने के लिए लॉज से बाहर जाता है। जब वो वापस आता है, तब लॉज के स्टाफ से कहता है कि उसके रूम का दरवाजा लॉक है और आवाज देने पर उसकी पत्नी दर्शिता जवाब नहीं दे रही है। मास्टर चाभी की सहायता से दरवाजा खोला जाता है। दरवाजे के खुलते ही अंदर का मंजर भायनक था। बेड पर दर्शिता की लाश पड़ी थी और फर्श पर चारों तरफ खून के छीटे। बता दें कि दर्शिता का चेहरा पूरी तरह गायब था। यह खौफनाक मंजर देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह जाते हैं। लॉज स्टाफ फौरन पुलिस को इस मामले की खबर देता है। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच जाती है और उस कमरे में दाखिल होती है। पुलिसवाले भी उस मंजर को देखकर हैरान हो जाते हैं।

 

प्रेमी ने सुनाई अलग कहानी

जांच परताल के बाद जब पुलिस को पता चलता है कि लड़की के साथ वहां सिद्धे राजा भी आया था, तो पुलिस उससे पूछताछ का सिलसिला शुरू करती है। पूछताछ पर सिद्धे राजा पुलिस को बताता है कि दर्शिता अक्सर मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बात किया करती थी। शायद चार्जिंग के दौरान बात करते हुए मोबाइल फट गया होगा जिसकी वजह से दर्शिता की मौत हो गई होगी। लेकिन जब पुलिस छानबीन करती है तो वहां दो मीटर लंबी तार और कुछ विस्फोटक मिलते हैं। फिर फॉरेंसिक की टीम मौका-ए-वारदात पर आती है और जांच पड़ताल शुरू करती है। जांच में यह पता चलता है कि धमाका मोबाइल फटने से नहीं हुआ। क्योंकि जिस तरीके से दर्शिता का चेहरा उड़ा हुआ था, उसे देखकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का मानना था कि ये एक माउथ ब्लास्ट का केस है। यानि कि दर्शिता के मुंह में बम डालकर ब्लास्ट किया गया है।

 

विस्फोटक की फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दर्शिता के हाथ-पांव कपड़ों से कसकर बांधे गए थे। इसके बाद आरोपी सिद्धे राजा ने उसे पूरी तरह बेबस कर उसके मुंह में विस्फोटक ठूंस दिया था। फिर रिमोट से उसने धमाका किया। विस्फोटक इतना भयानक था कि चेहरे को उड़ा दिया और दर्शिता की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सिद्धे राजा दर्शिता से शादी करना चाहता था लेकिन दर्शिता शादी के लिए राजी नहीं थी। क्योंकि वो पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है। लॉज में सिद्धे राजा ने दर्शिता को मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन जब वो नहीं मानी तब उसने उसके कत्ल का ये अजीब तरीका अपनाया। फिलहाल, पुलिस विस्फोटक को लेकर फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, और आगे की कार्रवाई जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!