Dark Mode
  • Monday, 06 April 2026
अब सीएनजी भी हुई महंगी, कंपनी ने 2.50 रुपए बढ़ाए दाम

अब सीएनजी भी हुई महंगी, कंपनी ने 2.50 रुपए बढ़ाए दाम

नई ‎दिल्ली। देश में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। कमर्शियल एलपीजी और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के बाद अब सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इससे आम लोगों और ऑटो-रिक्शा चालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ने की संभावना है। टोरंटो गैस ने सीएनजी के दाम में 2.50 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। 1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगे हो गए। दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 2,078.50 रुपए का हो गया। छोटे 5 किलो सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ीं है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!