Dark Mode
  • Tuesday, 28 April 2026
अमेरिका में हिंदू व अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों को बचाने नया प्रस्ताव

अमेरिका में हिंदू व अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों को बचाने नया प्रस्ताव

-अब लोगों को डराना, रास्ता रोकना या परेशान करना माना जाएगा अपराध
वाशिंगटन। अमेरिका में अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों पर हो रहे लगातार हमलों के बीच कांग्रेस में एक नया प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि अलग-अलग धर्मों के लोगों के लिए खतरे बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में अमेरिका में घृणा अपराध बढ़े हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख और यहूदी जैसे धार्मिक समुदायों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य हिंदू मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों को उत्पीड़न से बचाना है। इस प्रस्ताव का नाम सेफगार्डिंग एक्सेस टू कांग्रेगेशन्स एंड रिलीजियस एस्टैब्लिशमेंट्स फ्रॉम डिसरप्शन (सेक्रेड एक्ट) है। इसके तहत किसी भी पूजा स्थल के 100 फीट के दायरे में लोगों को डराना, रास्ता रोकना या परेशान करना अपराध माना जाएगा। इस प्रस्ताव को टॉम सुओजी ने पेश किया और मैक्स मिलर ने उनका साथ दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!