Dark Mode
  • Saturday, 15 August 2026
अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस हिगिंस में लगी भीषण आग

अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस हिगिंस में लगी भीषण आग

साजिश के शक और बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी हलचल
वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में जारी भीषण सैन्य तनाव के बीच एक नई रहस्यमयी घटना ने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों और कूटनीतिज्ञों को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका का अत्यंत शक्तिशाली और आधुनिक गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर, यूएसएस हिगिंस अचानक आग की चपेट में आ गया है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तैनात यह युद्धपोत एशियाई समुद्री सीमा में मौजूद था, जब इस पर यह हादसा हुआ। हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं किया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!