Dark Mode
  • Wednesday, 29 April 2026
आप मेरी मां का क्रश...ट्रंप के कहते ही शर्म से लाल हुए किंग चार्ल्स

आप मेरी मां का क्रश...ट्रंप के कहते ही शर्म से लाल हुए किंग चार्ल्स

वाशिंगटन।व्हाइट हाउस में एक बेहद यादगार और दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स 3 की मेजबानी की। 28 अप्रैल को आयोजित इस औपचारिक कार्यक्रम में ट्रंप ने कूटनीतिक औपचारिकताओं के बीच अपने परिवार से जुड़ी एक ऐसी मजेदार बात साझा की, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। ट्रंप ने मुस्कुराते हुए खुलासा किया कि उनकी दिवंगत मां, मैरी ऐन मैक्लियोड ट्रंप, युवावस्था के दौरान प्रिंस चार्ल्स को बेहद पसंद करती थीं। ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि एक वक्त था जब उनकी मां को चार्ल्स पर क्रश हुआ करता था। यह सुनकर 77 वर्षीय किंग चार्ल्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!