Dark Mode
  • Saturday, 02 May 2026
एयर इंडिया 100 उड़ानें रद्द करेगी, एविएशन सेक्टर में हाहाकार

एयर इंडिया 100 उड़ानें रद्द करेगी, एविएशन सेक्टर में हाहाकार

घरेलू-अंतर्राष्ट्रीय दोनों रूट्स प्रभावित, एफआईए ने सरकार से मांगी मदद

नई ‎दिल्ली। आसमान छूती कच्चे तेल और विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों ने भारतीय एविएशन सेक्टर को गंभीर संकट में धकेल दिया है। इस भारी लागत के दबाव में एयर इंडिया करीब 100 दैनिक उड़ानें रद्द करने की तैयारी में है। एयर इंडिया की यह कटौती जून महीने से लागू होगी और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर असर डालेगी। खासकर यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के रूट्स प्रभावित होंगे। यह फैसला एयर इंडिया द्वारा प्रतिदिन संचालित की जाने वाली लगभग 1,100 उड़ानों में से एक बड़ी कटौती है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइंस के संगठन, फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआइए) ने सरकार से तत्काल राहत की मांग की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!