कंबोज, प्रिंस तैसे गेंदबाज राउंड द विकेट गेंदबाजी कर बल्लेबाजों पर बना रहे दबाव
मुम्बई। इंडियपन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में युवा क्रिकेटरों ने कई प्रचलित धारणाओं को पीछे छोड़ दिया है। अंशुल कंबोज, प्रिंस यादव और विजयकुमार युवा गेंदबाजों ने दिखाया है कि कैसे राउंड द विकेट गेंदबाजी कर बल्लेबाजों पर कैसे दवाब बनाया जा सकता है। वहीं आम तौर पर माना जाता है कि दायें हाथ के बल्लेबाज को ओवर द विकेट गेंदबाजी की जाती है। इस सत्र में डेथ ओवर्स के दौरान ‘राउंड द विकेट’ आना एक बड़ी रणनीति बनकर उभरा है। राउंड द विकेट के दौरान गेंदबाज एक ऐसा कोण बनता है जिससे कि बल्लेबाज के पास शॉट खेलने के लिए पूरी जगह नहीं बचती है। अगर बल्लेबाज ऑफ-स्टंप की तरफ बढ़ता भी है, तो भी गेंदबाज के पास गेंद को और बाहर की तरफ स्विंग कराने या ‘कटर’ कराकर उसे आउट करने का अवसर रहता है। इसी कौशल का कंबोज, प्रिंस और विजयकुमार ने काफी अच्छा इस्तेमाल किया है। इन गेंदबाजों ने राउंड द विकेट से फेंकी गई सटीक यॉर्कर से बल्लेबाज को खेलने का कोई अवसर नहीं दिया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!