Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
गायकवाड़ का इम्पैक्ट प्लेयर फैसला पड़ा भारी, सीएसके को लगातार दूसरी हार

गायकवाड़ का इम्पैक्ट प्लेयर फैसला पड़ा भारी, सीएसके को लगातार दूसरी हार

नई दिल्ली । चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह चेन्नई की इस सीजन में लगातार दूसरी हार है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन कमजोर गेंदबाजी और रणनीतिक चूक के चलते वह इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी। पंजाब ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। मैच में चेन्नई के कप्तान रितुराज गायकवाड़ का इम्पैक्ट प्लेयर चयन भी सवालों के घेरे में रहा। टीम ने केवल पांच गेंदबाजों के साथ मुकाबला खेला और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर राहुल चाहर को उतारा गया, जो काफी महंगे साबित हुए। यह फैसला टीम के लिए नुकसानदायक रहा और मैच का रुख पंजाब की ओर झुक गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!