Dark Mode
  • Saturday, 25 April 2026
ट्रंप के फर्जी दावों की लगातार खुल रही है पोल, फिर भी दावों पर दावे किए जा रहे ट्रंप

ट्रंप के फर्जी दावों की लगातार खुल रही है पोल, फिर भी दावों पर दावे किए जा रहे ट्रंप

-महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी टालने का दावा भी फर्जी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर अपने ही दावे को लेकर सवालों में घिर गए हैं। यह पहला दावा नहीं है, जिसकी असल पोल खुली हो, इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने वाले दावे की पोल खुल चुकी है। हाल में उन्होंने दावा किया कि उनके अनुरोध पर ईरान ने आठ महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी टाल दी है, लेकिन तेहरान ने इन दावों को पूरी तरह ‘झूठ’ और ‘गढ़ी हुई कहानी’ बता दिया।

दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप ने एक पोस्ट कर ईरान में फांसी रुकवाए जाने को ‘बहुत अच्छी खबर’ बताया। उन्होंने कहा कि ईरान ने उनकी अपील का सम्मान करते हुए आठ महिलाओं को फांसी नहीं दी। ट्रंप के मुताबिक, इसमें चार महिलाओं को तुरंत रिहा किया जाएगा और बाकी चार को एक महीने की सजा मिलेगी। उन्होंने लिखा कि वह ईरान और उसके नेताओं के ‘आभारी’ हैं कि उन्होंने उनके अनुरोध को स्वीकार किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!