दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक बरस रही आग
देशभर में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है और आसमान से आग बरसती महसूस हो रही है। फिर चाहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हो या फिर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र या फिर ओडिशा। गर्मी के इस भीषण कहर से देश का लगभग-लगभग सभी राज्य बेहाल है। आम तौर पर मध्य मई से शुरू होने वाली गर्मी इस बार अलग प्रकार से कहर ढाने में लगी है। तभी तो अप्रैल से ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं और दोपहर में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं। मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि हालात और बिगड़ सकते हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम पैटर्न और जलवायु परिवर्तन इसके पीछे बड़ी वजह हो सकते हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई है, जिससे सावधानी बरतना जरूरी हो गया है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और जरूरी काम ही बाहर निकलकर करने की सलाह दी जा रही है, ताकि इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रहा जा सके।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!