Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
दूसरी बार मां बनी सोनम ने माना हॉस्पिटल की टीम का आभार

दूसरी बार मां बनी सोनम ने माना हॉस्पिटल की टीम का आभार

मुंबई। हाल ही में दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की, और बेहतरीन काम के लिए अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया। इंस्टाग्राम पर सोनम ने लिखा कि उनके दूसरे बेटे के जन्म के दौरान हॉस्पिटल ने पूरे अनुभव को यादगार और अविश्वसनीय बना दिया।

 सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट में अस्पताल की पूरी टीम का विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “डॉक्टर ने मेरी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान मेरी देखभाल व मार्गदर्शन किया। उनकी देखभाल में एक ऐसा भरोसा, शांति और आश्वासन महसूस होता है, जो बहुत कम देखने को मिलता है। मैं उनके सहयोग, समझदारी और विनम्रता के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।” सोनम ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा, “आप सभी ने न सिर्फ पेशेवर तरीके से काम किया बल्कि अपनी कोमलता, सहानुभूति और सच्ची परवाह से उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया। अस्पताल में हमेशा ऐसी उम्मीद नहीं की जाती, लेकिन ऐसा ही होना चाहिए। इसी बात ने इस अनुभव को इतना यादगार बना दिया।” उन्होंने अस्पताल की चेयरपर्सन नीता अंबानी का भी शुक्रिया अदा किया और लिखा, “नीता आंटी ने जो कुछ बनाया है, वह सचमुच कमाल का है, एक ऐसी जगह जहां बेहतरीन सेवा और करुणा का अद्भुत मेल देखने को मिलता है।” पोस्ट के अंत में सोनम ने लिखा, “मैं बहुत ज्यादा आभारी, सुरक्षित और धन्य महसूस कर रही हूं। हमारी देखभाल करने वाली इस बेहतरीन टीम की मैं हमेशा आभारी रहूंगी,

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!