Dark Mode
  • Monday, 13 April 2026
धुरंधर 2 अभिनेत्री सारा अर्जुन पहुंची महाकाल के दरबार, भस्म आरती में हुईं शामिल

धुरंधर 2 अभिनेत्री सारा अर्जुन पहुंची महाकाल के दरबार, भस्म आरती में हुईं शामिल

-मंदिर के अंदर का माहौल शांत और दिव्य था कि वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं

उज्जैन। फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की सफलता ने युवा एक्ट्रेस सारा अर्जुन को रातों-रात इंडस्ट्री का नया चमकता सितारा बना दिया। शनिवार का दिन सारा अर्जुन के लिए बेहद खास रहा। वह अपनी मां का जन्मदिन मनाने उज्जैन पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!