फिल्म धुरंधर द रिवेंज की तारीफ करते नहीं थक रहे सितारे
मुंबई । बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म की अभिनेता विक्की कौशल और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की पूरी टीम की खुलकर प्रशंसा की है। विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
उन्होंने फिल्म देखने के बाद इसे बेहद प्रभावशाली बताते हुए लिखा कि उन्हें इसे देखकर आश्चर्य, खुशी और गर्व तीनों का एहसास हुआ। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की मेहनत, ईमानदारी और विजन की जमकर सराहना की। विक्की ने लिखा कि जिस तरह से फिल्म को तैयार किया गया है, वह सोने के समान कीमती है और इसके लिए आदित्य धर बधाई के पात्र हैं। विक्की कौशल ने फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!