Dark Mode
  • Saturday, 15 August 2026
भारत-चीन के रक्षा मंत्रियों के बीच बिश्केक में हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक

भारत-चीन के रक्षा मंत्रियों के बीच बिश्केक में हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक

क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के मामले पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच करीब चार वर्ष से अधिक समय तक चले सैन्य विवाद के पूरी तरह से खत्म होने के बाद अब दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध तेजी से सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिसमें बीते वक्त में हुई कई उच्च-स्तरीय बैठकों का बड़ा योगदान रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित की गई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। जिसमें एलएसी पर शांति तथा सौहार्द को बनाए रखने और वर्तमान समय में पश्चिम-एशिया तथा खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के संदर्भ में क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के मामले पर भी विचार-विमर्श किया गया है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दी है। वहीं, रक्षा मंत्री ने एक्स पर की गई अपनी एक संक्षिप्त पोस्ट में चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल जून के साथ हुई इस मुलाकात को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!