महिंद्रा की 7-सीटर एमपीवी मराजो को नहीं मिले ग्राहक
नई दिल्ली। मार्च 2026 में महिंद्रा की 7-सीटर एमपीवी मराजो को एक भी ग्राहक नहीं मिला। मराजो एमपीवी का पिछले तीन महीनों से खाता नहीं खुला है। दिसंबर 2025 में इसकी आखिरी बार 80 यूनिट बिकी थीं, जिसके बाद से इसकी बिक्री पूरी तरह ठप है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी अब इसके बचे हुए स्टॉक को खाली करने में जुटी है, हालांकि यह एमपीवी अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.06 लाख रुपये से लेकर 16.38 लाख रुपये तक हैं। मराजो की साल 2025 की बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी में शून्य, फरवरी में 17, मार्च में 10, अप्रैल में 6, मई में 4, जून में 17, जुलाई में 176, अगस्त में 46, सितंबर में 3, अक्टूबर में 2, नवंबर में 47 और दिसंबर में 80 यूनिट्स बिकीं। इस तरह पूरे साल में इसकी कुल 408 यूनिट्स ही बिक पाईं, जिससे इसकी मासिक औसत बिक्री मात्र 34 यूनिट्स रही।शार्क-प्रेरित डिज़ाइन वाली इस एमपीवी में 7 और 8 सीटर का विकल्प मिलता है।
यह 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डुअल एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं, लेकिन ये सभी विशेषताएं भी इसकी गिरती बिक्री को रोक नहीं पा रही हैं।
साल 2026 की शुरुआत भी मराजो के लिए निराशाजनक रही, जनवरी, फरवरी और मार्च में इसे एक भी ग्राहक नहीं मिला।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!