Dark Mode
  • Saturday, 11 April 2026
मेटा ने एआई इंडस्ट्री में रखा कदम एआई मॉडल म्यूज स्पार्क लांच किया

मेटा ने एआई इंडस्ट्री में रखा कदम एआई मॉडल म्यूज स्पार्क लांच किया

वाशिंगटन। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एआई इंडस्ट्री में बड़ा कदम उठाकर नया एआई मॉडल म्यूज स्पार्क लांच किया है। यह मॉडल मेटा के नए एआई डिविजन का प्रोडक्ट है, जिस पर कंपनी ने पिछले एक साल में भारी निवेश किया है। शुरू में इंटरनल नाम एवोकाडो दिया गया था, लेकिन अब मेटा के स्टैंडअलोन एआई एप पर लांच किया गया है। भविष्य में यह वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और मेटा एआई स्मार्ट ग्लास में भी उपलब्ध होगा। पिछले कुछ समय में मेटा का एआई वॉट्सएप और इंस्टाग्राम पर प्रतिस्पर्धी मॉडल्स के मुकाबले पीछे रह गया था। म्यूज स्पार्क के लांच से कंपनी को उम्मीद है कि यह स्थिति बदल सकेगी। शुरुआती रिपोर्ट्स में म्यूज स्पार्क ने राइटिंग और रीजनिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है और इस ओपनएआई, गूगल और एंथ्रोपिक के प्रमुख मॉडल्स के स्तर के करीब बताया जा रहा है। हालांकि कोडिंग क्षमता के मामले में यह अपने राइवल्स से थोड़ा पीछे है, जो आज के एआई प्रतिस्पर्धा में एक महत्वपूर्ण मानक बन चुका है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!