Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
राजकुमार राव की आगामी फिल्म टोस्टर का ट्रेलर जारी

राजकुमार राव की आगामी फिल्म टोस्टर का ट्रेलर जारी

मुंबई । बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म टोस्टर का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की यह फिल्म एक ऐसे आदमी के बचत करने के पक्के इरादे की कहानी है, जो चाहे कुछ भी हो जाए, बचत करना नहीं छोड़ता है। ट्रेलर में राजकुमार राव रमाकांत नामक प्यारे और सीधे-सादे कंजूस के रोल में दिख रहे हैं। रमाकांत को लगता है कि हर बचाया हुआ रुपया उसकी बड़ी जीत है। वह रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों से भी ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करता है और जिस चीज पर एक बार पैसे खर्च कर देता है, उसे आसानी से जाने नहीं देता। रमाकांत बचत करने के मामले में एक बिल्कुल ही नए स्तर पर पहुंच जाता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब रमाकांत और उसकी पत्नी एक शादी में किसी को टोस्टर गिफ्ट करते हैं। बाद में उसे पता चलता है कि उस कपल का तलाक हो गया और टोस्टर दान कर दिया गया। यह सुनकर वह परेशान हो जाता है और टोस्टर वापस लाने के लिए निकल पड़ता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!