लोग बहुत कुछ करते हैं, जो मैं अभी भी सीख रही हूं
मुंबई। साल 2011 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़े मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे के उस बड़े विवाद को फिर से याद किया जाने लगा है, जिसने उन्हें अचानक चर्चा में ला दिया था। उस विवाद को पूनम ने अपने लिए एक अत्यंत कठिन स्थिति करार दिया। पूनम ने स्वीकार किया कि उस समय वह मनोरंजन जगत में काम करने के तरीकों, विशेषकर नेटवर्किंग और संपर्कों के महत्व को पूरी तरह से नहीं समझ पा रही थीं। उन्होंने कहा, अब मुझे पता है कि इस इंडस्ट्री में लोग बहुत कुछ करते हैं, जो मैं अभी भी सीख रही हूं। पूनम ने खुलासा किया कि यह विवादास्पद बयान उन्होंने अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए अचानक दे दिया था।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!