Dark Mode
  • Saturday, 25 July 2026
श्रेया घोषाल ने मुंबई के पॉश इलाके खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

श्रेया घोषाल ने मुंबई के पॉश इलाके खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

मुंबई। मायानगरी मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमत करीब 29.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट गोदरेज ट्रायलॉजी प्रोजेक्ट में स्थित है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, यह फ्लैट उन्होंने अपने माता-पिता शर्मिष्ठा घोषाल और विश्वजीत घोषाल के साथ मिलकर खरीदा है। इसका कारपेट एरिया लगभग 2,430 वर्ग फुट है, जबकि कुल एरिया 2,750 वर्ग फुट तक फैला हुआ है। इस डील को 1 अप्रैल 2026 को रजिस्टर कराया गया, जिसके लिए करीब 1.78 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा किया गया। इसके साथ ही इस प्रॉपर्टी में तीन कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है। मुंबई में वर्ली अब तेजी से सेलेब्रिटीज और बड़े बिजनेस घरानों की पसंद बनता जा रहा है। साउथ मुंबई, लोअर परेल और बांद्रा के बाद यह इलाका हाई-एंड रियल एस्टेट के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक, एनी बेसेंट रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यहां से नरीमन पॉइंट और बीकेसी जैसे प्रमुख बिजनेस हब तक पहुंच आसान हो गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!