संघर्ष और स्वीकार्यता की कहानी साझा की कुब्रा सैत ने
मुंबई। हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कुब्रा सैत ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके माध्यम से अभिनेत्री ने अपने अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) के साथ अपने संघर्ष और स्वीकार्यता की कहानी साझा की है। ईमानदार और दिल को छू लेने वाला कुब्रा का यह वीडियो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस स्थिति को अपनी कमजोरी मानने के बजाय अपनी एक सुपर पावर बताया, जिसने उन्हें खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद की है। उन्होंने बताया कि किस तरह कई वर्षों के आत्म-चिंतन और गहन थेरेपी के बाद उन्हें अपने मन की कार्यप्रणाली को गहराई से समझने का अवसर मिला। एडीएचडी एक ऐसी मानसिक अवस्था है जिसमें व्यक्ति चाहकर भी किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता है, जिससे दैनिक जीवन में कई चुनौतियाँ आती हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!