सामाजिक कार्यकर्ता से निगम पार्षद तक का सफर.....
वार्ड नंबर 54 रोहिणी डी से भारतीय जनता पार्टी की स्मिता कौशिक ने दिल्ली यूनिर्सिटी के मिरांडा हाउस कालेज से ग्रेजुएशन किया। छात्र संघ से भी जुड़ी रहीं। छात्र संगठन के साथ छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वर्ष 2010 में इग्नू से इतिहास में मास्टर आफ आर्ट्स किया। शुरू से ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली स्मिता कौशिक न केवल समाज के दबे-कुचले लोगों के साथ खड़ी रहीं, बल्कि ट्यूशन शिक्षक के रूप में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। अन्पूर्णा एनजीओ से जुड़कर समाज के बेहतरी के लिए कई सरहानीय कार्य किए हैं। सामाजिक कार्य करते हुए, स्मिता कौशिक ने सोचा कि क्यों न सिस्टम में रहकर समाज के लिए और बेहतर किया जाए। इस कोशिश में भी स्मिता को बड़ी कामयाबी मिली। वार्ड नंबर 54 रोहिणी डी से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ीं स्मिता कौशिक ने आम आदमी पार्टी की अंशु और कांग्रेस की पूनम को हराकर पार्षद भी बनीं। रोहिणी विधानसभा में मौजूद, तीन में से वार्ड नंबर 54 रोहिणी-डी एक प्रमुख वार्ड है। नगर निगम चुनाव में रोहिणी विधानसभा में यह वार्ड महिला रिजर्व सीट का है। 4 दिसंबर 2022 को हुए निगम चुनाव में बीजेपी ने स्मिता कौशिक को मैदान में उतारा। वहीं, आप पार्टी से अंशु प्रिया और कांग्रेस ने पूनम रोहिल्ला को टिकट दिया था। जनता ने स्मिता कौशिक को अपना पार्षद चुना। जब से पार्षज बनीं, तब से क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करने, धार्मिक सम्मेलनों में भाग लेने और सार्वजनिक शिकायतों के निवारण में जुटी रहती हैं। समय-,समय पर स्थानीय निवासियों के साथ बैठकें करती रहती हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!