Dark Mode
  • Saturday, 15 August 2026
रुस से सीधे इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटों में यह तीसरा दौरा

रुस से सीधे इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटों में यह तीसरा दौरा

-ट्रंप होर्मुज वाली शर्त से नाखुश, यूएन महासचिव ने ईरान से की होर्मुज खोलने की अपील
इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है। दोनों देशों की ओर से बातचीत पर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन शर्तों का पुलिंदा एक-दूसरे को थमाने का सिलसिला जारी है। बातचीत पर कभी बनते तो कभी बिगड़ते नजर आ रहे समीकरणों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। अमेरिका-ईरान बातचीत पर सस्पेंस के बीच अब्बास अराघची फिर से पाकिस्तान पहुंचे। पिछले 48 घंटों के अंदर अराघची का यह तीसरा पाकिस्तान का दौरा है। अब्बास अराघची का यह तीसरा पाकिस्तान दौरा रूस और ओमान समेत कई देशों के दौरे, उच्चस्तरीय बैठकों के बाद हो रहा है। अराघची पाकिस्तान से रूस रवाना हो गए थे। अब वह रूस दौरे के बाद सीधे इस्लामाबाद पहुंचे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!