3 राज्य, 11 राज्यसभा सीट मतदान जारी
बिहार, हरियाणा और ओडिशा की कुल 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव है, जिसके नतीजे वोटिंग के बाद आ जाएंगे. हरियाणा की दो सीटें, ओडिशा की चार सीटें और बिहार की पांच सीटों पर आज मतदान के जरिए राज्यसभा चुनाव का फैसला होगा. ऐसे में देखना है कि वोटिंग में कौन किस पर भारी पड़ता है? ऐसे में सबसे दिलचस्प मुकाबला बिहार की 5 सीटों पर है,जहां एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवेश कुमार मैदान में हैं. बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं. मतदान की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बदले तेवर ने एनडीए के लिए टेंशन बढ़ा दी है तो हरियाणा और ओडिशा में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का खतरा दिख रहा है. ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए 5 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. बता दें कि ओडिशा में 12 साल के अंतराल के बाद राज्यसभा का चुनाव हो रहा है.
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!