Dark Mode
  • Wednesday, 10 June 2026
पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी बस 40 यात्री हुए घायल

पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी बस 40 यात्री हुए घायल

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में गौनेरियाबाबू के पास राज्य परिवहन निगम की एक बस के पुल की रेलिंग से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार 40 यात्री घायल हुए हैं। गोरखपुर से महाराजगंज आ रही इस बस में कुल 51 लोग सफर कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि 24 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

16 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जिनका घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!