Dark Mode
  • Monday, 16 November 2026
अफगानिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह कांपी धरती

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह 3 बजकर 7 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 179 किलोमीटर की गहराई में था। राहत की बात है कि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। इससे पहले सितंबर में भी अफगानिस्तान में 4.1 और 4.2 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे। वैज्ञानिकों के अनुसार, टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल भूकंप आने का प्रमुख कारण है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!