Dark Mode
  • Friday, 26 June 2026
लूट के इरादे से 60 वर्षीय मजदूर की हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

लूट के इरादे से 60 वर्षीय मजदूर की हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में 60 वर्षीय फैक्ट्री मजदूर की लूट के दौरान हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मजदूर को रास्ते में रोककर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी मृतक से 4,080 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए। मामले की आगे जांच जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!